मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के रघुवरगंज रेलवे क्रासिंग के पास बृहस्पतिवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। कोतवाल अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं होने पर मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है।
जिले में मिला एक कोरोना संक्रमित
गाजीपुर। जिले में बृहस्पतिवार की देर शाम 8.30 बजे आई रिपोर्ट एक कोरोना संक्रमित मिला। स्वास्थ्य विभाग टीम ने उसे होम आईसोलेट करने के साथ नजर रखनी शुरू कर दी है। नगर के विवेकानंद कॉलोनी में एक युवक बीते 28 अप्रैल को घर आया था। आरटीपीसीआर जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पूर्व विभाग ने उसे होम आईसोलेट कर दिया था। इस संबंध में एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि युवक दिल्ली से 28 अप्रैल को गाजीपुर आया था। उसके स्वैब की जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। एहतियातन उसके परिवार की जांच छह मई को कराई जाएगी। बताया कि एहतियाता एवं सतर्कता काफी जरूरी है।