फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने छह हजार नकदी समेत सामान पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार की रात चोरों ने दो मकानों को निशाना बनाते हुए छह हजार नकदी एवं हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। चोरी की घटना से क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के विशेश्वरगंज स्थित टैक्सी स्टैंड स्थित न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में चोरों ने दूसरी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया। न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के प्रभारी आशुतोष रावत ने बताया कि चोरों ने मॉनिटर, सीपीयू, इंवर्टर, दो यूपीएस उठा ले गए। वह बीते 18 जनवरी की रात कार्यालय में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोर बैटरी एवं इंवर्टर उठा ले गए थे। पीड़ित ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
बहरियाबाद: बबुरा गांव निवासी रामभरत यादव परिजनों के साथ खाना खाने के बाद मकान के बाहरी हिस्से में लगे छप्पर में सो गए। वहीं अन्य सदस्य घर में सो रहे थे। रात लगभग डेढ़ बजे घर के अंदर से किसी वस्तु के तोड़ने की आवाज आई तो रामभरत की नींद टूट गई। दरवाजा खोलना चाहा तो अंदर से बंद मिला। अनहोनी की आशंका में घर के पिछले हिस्से में गए तो तीन की संख्या में मौजूद लोग वहां से भागने लगे। कमरे में रखा तीन लोहे तथा एक लकड़ी का बक्सा गायब था। रविवार को घर से एक किमी दूर सरसों के खेत में मिला। चोरों ने छह हजार नगदी सहित तीन चांदी की पायल व कुछ अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें