फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दस ट्रैक्टर और दो जेसीबी की सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
खनन को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद पहुंची पुलिस ने 10 ट्रैक्टर और दो जेसीबी को सीज कर दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि जखनिया तहसील से सटे मुड़ियारी ग्राम सभा में भी अवैध भूमि का खनन जोरों पर चल रहा है। मुड़ियारी और सोफीपुर दोनों ग्राम सभाओं के बीच हजारों ट्रैक्टर ट्राली द्वारा भूमि का खनन हो चुका है। रविवार सुबह जेसीबी और कई ट्रैक्टरों के साथ मिट्टी के खनन का कार्य चल रहा था। दूसरे जेसीबी वाले ने आकर इसे रोकना चाहा। मामला इतना आगे बढ़ा की दूसरा पक्ष जहां मिट्टी की खुदाई हो गई थी। उससे सटे तालाब का पानी खोल दिया और पानी का बहाव इतना तीव्र था कि खुदाई कर रहे जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली पानी में डूब गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। सूचना मिलते ही भुड़कुडा़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर और जेसीबी को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। भुड़कुड़ा कोतवाल शिवप्रताप वर्मा ने बताया कि अवैध खनन में 10 ट्रैक्टर, दो जेसीबी को सीज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें