फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने ठाकुर जी मूर्ति पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधागरघाट। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर कुसुम गांव के नहर से उत्तर तरफ कुटिया स्थित ठाकुर जी की मंदिर से शनिवार की रात चोरों ने ठाकुर जी की मूर्तियां और झाल-मंजीरे उठा ले गए। रविवार को घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

मुहम्मदपुर कुसुम गांव के नहर से उत्तर तरफ ठाकुर जी का मंदिर स्थित है। प्रतिदिन की तरह देर शाम पूजा-पाठ करके मंदिर बंद कर पुजारी खाना खाकर बरामदा में सोने चले गए थे। रात में चोर मंदिर में पहुंचे और उनके पास से चाबी निकाल ली। ताला खोल कर के मंदिर में विराजमान ठाकुर जी की पीतल की पांच मूर्तियां, तीन घंटे, आठ जोड़ी झाल-मंजीरे उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर मंदिर पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लालपरीखा चौहान ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें