फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुरः पूर्व मंत्री नारद राय के वाहन से उचक्कों ने उड़ाया सूटकेस, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Mon, 26 Jul 2021 09:20 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

सपा नेता व पूर्व मंत्री नारद राय अपने निजी वाहन से वाराणसी से बलिया जा रहे थे। सकलेनाबाद स्थित एक शोरूम के सामने उनके वाहन का पहिया पंचर हो गया। पूर्व मंत्री अपने सरकारी गनर के साथ सड़क पर उतरकर टहलते हुए आगे बढ़ गए। इसी दौरान तीन उचक्कों ने वाहन में रखे सूटकेस पर हाथ साफ कर दिया। 
विज्ञापन
पूर्व मंत्री नारद राय से बात करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर के सकलेनाबाद स्थित एक शोरूम के सामने सोमवार की शाम करीब पांच बजे पूर्व मंत्री सपा नेता नारद राय के लक्जरी वाहन से उचक्कों ने सूटकेस उड़ा दिया। उसमें चार से पांच बैंकों के चेकबुक, एटीएम, महत्वपूर्ण कागजात और करीब 30 हजार रुपये मौजूद थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एटीएम एवं शोरूम के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा।

विज्ञापन


सीसीटीवी में तीन उचक्के सूटकेस लेकर सीसीटीवी में जाते नजर आ रहे हैं। सपा नेता व पूर्व मंत्री नारद राय अपने निजी वाहन से वाराणसी से बलिया जा रहे थे। सकलेनाबाद स्थित एक शोरूम के सामने उनके वाहन का पहिया पंचर हो गया। इस पर चालक करुणाकर राय ने वाहन रोककर पहिया बदलना शुरू कर दिया।

इधर पूर्व मंत्री नारद राय अपने सरकारी गनर के साथ सड़क पर उतरकर टहलते हुए आगे बढ़ गए। इसी दौरान तीन उचक्कों ने वाहन में रखे सूटकेस पर हाथ साफ कर दिया। पहिया बदलने के बाद जब पूर्व मंत्री अपने वाहन में आकर बैठे तो सूटकेस गायब देख वे चालक से पूछताछ करने लगे। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। साथ एटीएम एवं शोरूम के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुट गई। छानबीन के दौरान सीसीटीवी कैमरे में तीन उचक्के सूटकेस ले जाते दिखाई पड़े। फिलहाल पुलिस तीनों उचक्कों को चिह्नित कर दबोचने में जुटी हुई है।

ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से 63 हजार की लूट

सुहवल थाना क्षेत्र के ढढनी ईजरी गांव के बीच नहर के पास सोमवार की दोपहर 12 बजे बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को धक्का देकर गिराने के बाद उसके पास से रुपयों से भरा झोला लूट ले गए। घटना को अंजाम देने के भागते समय लुटेरों ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की।  सूचना मिलते ही मौके प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह, सीओ जमानिया हितेंद्र कृष्ण, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजधारी चौरसिया मौके पर पहुंचे। जगह-जगह नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग की गई लेकिन लुटेरों का पता नहीं चला।

जमानिया कोतवाली क्षेत्र के जीवपुर निवासी बैंक मित्र सतीश कुमार यादव पुत्र शिवराम एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र का चलाता है। उसकी दुकान ढढनी बाजार में है। वह रोज की तरह अपने घर से अकेले बाइक से मलसा ईजरी नहर होते हुए ढढनी जा रहा था। इसी दौरान ढढनी की तरफ से एक बाइक पर तीन युवक आए। वे अपना मुंह बांधे हुए थे। बाइक सवार युवकों ने बैंक मित्र का पीछा किया।

नहर के पास सुनसान स्थान देखकर बाइक सवार बदमाशों ने धक्का देकर सतीश को गिरा दिया। मौका मिलते ही दो बदमाश बाइक से उतर गये जबकि तीसरा बाइक को चालू हालत में रखा था। दोनों युवकों ने बैंक मित्र से रुपयों से भरा झोला छीन लिया और उससे मारपीट की। इसके बाद वे हवाई फायरिंग करते हुए नगसर की तरफ भाग गए। पुलिस के अनुसार पीड़ित के झोले में 63 हजार रुपये, तीन चेक बुक, एक मोबाइल, दो फिंगर स्कैनर, स्वैप मशीन समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।
विज्ञापन

जानकारी होते ही करीब तीन बजे पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने नाकेबंदी कर बदमाशों को जल्दी से जल्दी गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। पुलिस ने छानबीन करने के साथ ही जगह-जगह सघन नाकेबंदी कर वाहनों की जांच भी की लेकिन लुटेरों का पता नहीं चला। एसपी ग्रामीण राजधारी चौरसिया ने कहा कि  पीड़ित की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन करने के साथ ही लुटेरों को दबोचने के लिए जगह-जगह सघन चेकिंग कर रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें