स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के पश्चिमी छोर से जीआरपी ने शुक्रवार को चोरी का मोबाइल एवं नकदी के साथ एक को धर-दबोचा। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया।
प्लेटफार्म नंबर दो पर जीआरपी चौकी के कांस्टेबल प्रमोद एवं प्रशांत सिंह चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पश्चिमी छोर पर खड़ा एक युवक भागने लगा। जीआरपी ने उसे दौड़ाकर धर-दबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम बिहार प्रांत के कैमूर जनपद के रामगढ़ थाना क्षेत्र के आटडीह निवासी अजित कुमार बिंद बताया। तलाशी लेने पर चोरी का मोबाइल एवं 2280 रुपये नकद बरामद हुआ। जीआरपी चौकी प्रभारी प्रवेश सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने ट्रेनों और प्लेटफार्म पर चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी का चालान कर दिया गया।