फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई लाख नकदी और पांच लाख के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाई लाख नकद और पांच लाख के आभूषण चोरी
विज्ञापन

नुरुद्दीनपुरा मुहल्ला में बंद पड़े मकान को चोरों ने बनाया निशाना
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। नगर कोतवाली के नुरुद्दीनपुरा मुहल्ला स्थित एक बंद पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाया। दो आलमारी का ताला तोड़कर दो लाख 50 हजार रुपये नकद और पांच लाख रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। बृहस्पतिवार की रात घर पहुंचने पर पीड़ित को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

नुरुद्दीनपुरा निवासी जफर इकलाब कैंसर पीड़ित मां का आपरेशन कराने के लिए मकान में ताला बंद कर वाराणसी गए थे। देर रात जब वह घर पहुंचे तो कमरे में रखी दोनों आलमारी का ताला टूटा हुआ था। उसमें रखा ढाई लाख नकद और पांच लाख के आभूषण गायब थे। इधर, चोरी की जानकारी होते ही आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देने के साथ अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर भी दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें