फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी गढ़ही और पोखरी पर नहीं होगा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीपुर। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक बुधवार को सभाकक्ष में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि नगर के कहीं भी सरकारी गढ़ही पोखरी पर अतिक्रमण न हो। साथ ही 14वें वित्त से प्राप्त विकास की धनराशि 34 लाख रुपये से कर्मचारियों का वेतन दिया गया। साथ ही विभिन्न समस्याओं पर चर्चा भी की गई। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष विजय लक्ष्मी ने नगर की समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि वर्तमान समय में नगर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने से बहुत दिक्कतें आ रही है।
विज्ञापन

नगर में मौजूद समय में राज्य वित्त का जितना आवंटन किया गया है, उसमें कर्मचारियों का वेतन देना भी असंभव है। नगर के दस कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इनका करोड़ों बकाया है, जो भुगतान किया जाना बहुत आवश्यक है। कहा कि नगर की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण नगर में विकास कार्य नहीं हो पा रहा है। जल जमाव की स्थिति हमेशा बनी रहती है। नगर में साफ-सफाई व्यवस्था के लिए रखे गए कर्मचारी एवं आउटसोर्सिगिं पर रखे गए कर्मचारियों का वेतन भुगतान किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है। दो महीने से राज्य वित्त का आवंटन बिल्कुल न हो पाने के कारण 14वें वित्त से प्राप्त विकास की धनराशि 34 लाख रुपये से कर्मचारियों को वेतन दिया गया। इसके अलावा तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी संदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें