पीजी कालेज के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव ने नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पर अनियमितता का आरोप लगाया। नगर पालिका में आउटसोर्सिंग में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। उन्होंने कहा कि हाथीखाना,
गोराबाजार, फाक्सगंज, कुर्था और पत्थरघाट में लोगों के घरों में प्रदूषित पानी पहुंच रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से नगरपालिका अध्यक्ष, कर अधीक्षक तथा निर्माण लिपिक को बर्खास्त करने की संस्तुति की मांग की। ऐसा न होने पर
आंदोलन करने की चेतावनी दी। सिटी रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिनेश कुमार यादव ने कहा कि आउटसोर्सिंग में भारी अनियमितता का जवाब नगरपालिका अध्यक्ष को देना चाहिए। 250
रुपये प्रति व्यक्ति की दर को छोड़कर 307 रुपये प्रति व्यक्ति दर का टेंडर स्वीकृति किया जाना यह दर्शाता है कि टेंडर प्रक्रिया में नियमों की घोर अनदेखी की गई, जिससे राजस्व की भारी हानि हुई है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव
ने कहा कि नगरपालिका अध्यक्ष ने धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्र को बदनाम करने का प्रयास किया है। इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद जायसवाल, सभासद संदीप श्रीवास्तव, अखिल भारतीय ब्राह्मण समिति के युवा प्रभारी
विशाल पांडेय, सभासद सरिता गुप्ता, नवापुरा के युवा सभासद संजय सिंह, हृदयनारायण सिंह, जुनेद साहब, मिजामुद्दीन मास्टर, अलख नारायण राय आदि मौजूद थे।