फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur: बिजली चोरी करने वालों की खैर नहीं, विभाग चला रहा आपरेशन, दर्जन भर लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Sat, 26 Oct 2024 06:50 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर में बिजली विभाग की टीम ने बकाया बिल वसुली के साथ बिजली चोरी को रोकने के लिए आपरेशन चलाया और बिजली चोरी को लेकर एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। बिजली विभाग की इस कार्रवाई से दहशत फैल गई। आगे भी ये अभियान जारी रहने वाला है।
विज्ञापन
विद्युत वितरण खंड नगर के अधिशासी अभियंता आशीष शर्मा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर में बिजली चोरी पर नकेल कसने के लिए बिजली निगम व विजिलेंस की संयुक्त टीम की ओर से संयुक्त आपरेशन चलाया गया और रेड मारी गई। इस दौरान अवैध तरीके से बिजली जलाने पर 12 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। बकाया होने पर 17 बिजली कनेक्शन काटे गए।

विज्ञापन


विद्युत वितरण खंड नगर के अधिशासी अभियंता आशीष शर्मा ने बताया कि नगर के रायगंज, स्टीमरघाट, संगत कला, वैद्य टोली आदि मुहल्लों में अभियान चलाया गया। कुल 32 बिजली कनेक्शन चेक किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि गाजीपुर में तमाम प्रयासों के बावजूद बिजली चोरी की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। विभागीय तौर पर अल्टीमेटम के बाद भी बकाया बिल जमा नहीं किया जा रहा लिहाजा अब बिजली विभाग का आपरेशन आगे भी जारी रहने वाला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें