फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने पिस्टल, कारतूस और आभूषण किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर कोतवाली के गोविंद राय पट्टी स्थित बंद मकान का ताला तोड़कर चोर आभूषण के साथ पिस्टल और कारतूस भी उठा ले गए। बीते 25 जनवरी की रात घर पहुंचे परिजनों को चोरी की घटना की जानकारी हुई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस 26 जनवरी सुबह पहुंची और मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गोविंदराय पट्टी निवासी विनय कुमार सिंह वर्तमान समय में सेना में जम्मू कश्मीर के कारगिल में तैनात हैं। उनकी पत्नी रानी देवी बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए वाराणसी रहती हैं। उन्होंने बताया कि बीते एक माह बाद जब वह बीते 25 जनवरी की रात घर पहुंचीं तो मकान का मेन गेट का ताला लगा हुआ था, लेकिन मकान के दूसरे मंजिल के कमरे का ताला खुला हुआ था। अंदर का दृश्य देख उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। पूरे कमरे में सामान फैले हुए थे। आलमारी को तोड़ कर जेवर के साथ लाइसेंसी पिस्टल, दो मैग्जीन और बीस कारतूस भी गायब थे। पीड़ित ने घटना जानकारी पुलिस को दी। इस संबंध में कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें