दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के असावर गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने बब्बन राजभर के मकान के पीछे से घुसकर कमरे का ताला तोड़ पांच हजार नगद और करीब साढ़े तीन लाख का जेवरात चुरा ले गए।
असावर गांव निवासी बब्बन राजभर का परिवार बीती रात भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब आंख खुली तो एक कमरे का दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। जब अंदर गये तो कमरे में रखा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। जब बक्से में रखे अपने जेवरात को खोजा तो गायब मिला। परिवार के लोगों ने तुरंत चोरी की सूचना डायल 102 सहित स्थानीय चौकी को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। बब्बन राजभर ने बताया की चोर छत के रास्ते घर में घुस और घर का ताला तोड़कर बक्सा, आलमारी खोल गहना और नकदी नगदी चुरा ले गये। इस संबंध में असावर चौकी प्रभारी आनंद भारती ने बताया कि घटना स्थल पर जाकर मुआयना किया गया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।