फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में कूदे युवक का नहीं चला पता

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित गंगा सेतु से चार नवंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे छलांग लगाने वाला युवक दिलदारनगर गांव निवासी अमित कुमार सिंह (18) पुत्र जय सिंह मौर्य का शव 72 घंटे बाद भी बरामद नहीं हो पाया।
विज्ञापन

मालूम हो कि अमित कुमार वाराणसी में कक्षा 11वीं में पढ़ता था। वह दीपावली पर ट्रेन से दिलदारनगर स्टेशन उतरने के बजाए जमानियां स्टेशन उतर कर हेतिमपुर स्थित गंगा सेतु पर आकर राहगीरों को अपना सामान देकर गंगा में छलांग लगा दिया था। भर्ती की तैयारी कर रहे युवकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सामान को कब्जे में लेकर आधार कार्ड के द्वारा युवक की शिनाख्त की तथा परिजनों को सूचित कर शव की तलाश करने लगी, लेकिन 72 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस को सफलता हासिल नहीं हुई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संपूर्णानंद राय ने बताया कि तलाश के लिए छह गोताखोर लगाए गए हैं, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें