फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेतु को सुरक्षित रखने के लिए ग्रामीणों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। परिवहन विभाग व प्रशासन की उदासीनता के चलते हमीद सेतु से ओवरलोड वाहनों के संचालन से आक्रोशित लोगों का धैर्य जबाब दे गया। सेतु की सेहत को सुरक्षित रखने को लेकर शनिवार को ताड़ीघाट स्थित शहीद मेजर विकास सिंह पार्क में भाजपा नेता योगी हर्ष सिंह और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में सैकडों ग्रामीण धरने पर बैठ गए। साथ ही ओवरलोडिंग रोकने एवं इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग करने लगे। करीब 12 बजे जमानिया एसडीएम शैलेंद्र प्रताप सिंह के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों के संचालन को बंद करने व लिप्त लोगों के खिलाफ कार्यवाई की मांग को लेकर भारी संख्या में लोग विभिन्न श्लोगन लिखे हाथों में तख्तियां व बैनर लिए जैसे जी गांव से निकले पुलिस ने उन्हें रोक लिया। नाराज लोग शहीद पार्क में ही धरने पर बैठ गए और ने मागों को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। एसडीएम शैलेंद्र प्रताप सिंह के पहुंचने व उनके द्वारा ठोस आश्वासन देने पर धरना समाप्त हुआ। इस मौके पर विवेक सिंह, आंशू सिंह, सिद्धांत सिंह करन, धर्मेंद्र सिंह ,बबुआ चौबे, हीरा सिंह, अनुराग सिंह, मुन्ना सिंह, सिधारत सिंह, आशुतोष सिंह, सोनू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें