फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार की सख्ती का डर, बुलडोजर चलने से पहले ही मुख्तार के करीबी खुद गिरा रहे अवैध निर्माण

Sat, 07 Nov 2020 11:09 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी मोहम्मद आजम सिद्दीकी का होटल को गिराने के लिए गाजीपुर जिला प्रशासन ने नोटिस जारी किया था। होटल संचालक ने जिला प्रशासन का बुलडोजर चलने से पहले खुद उसे गिरवाना शुरू कर दिया है। शहर के रौजा पर बने एक और मकान तथा मॉल की पड़ताल करने पुलिस टीम शनिवार को पहुंची थी।  

विज्ञापन


शहर के रौजा तिराहे पर मुख्तार अंसारी के करीबी मोहम्मद आजम सिद्दीकी का होटल निर्माणाधीन था। होटल का निर्माण नक्शे के अनुरूप नहीं किया जा रहा था। इस पर जिला प्रशासन ने होटल का अवैध निर्माण गिराने का नोटिस जारी किया था। इसके बाद आजम खुद होटल के अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने में जुट गया है। इसके पूर्व आजम के शम्म-ए-हुसैनी हास्पिटल को गिराया जा चुका है। 

उधर, रौजा इलाके में ही मुख्तार अंसारी से जुड़े एक और व्यक्ति के यहां पुलिस टीम पड़ताल करने पहुंची थी। प्रदेश सरकार के आदेश पर लगातार संगठित गिरोह चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। उनकी अवैध संपत्तियों को गिराने और कुर्क करने का कार्य भी चल रहा है। 24 अक्तूबर को आजम सिद्दीकी के शम्म-ए हुसैनी हॉस्पिटल, ट्रामा सेंटर, पैरा मेडिकल कालेज, एटीएम, शोरूम और रेस्टोरेंट का अस्सी फीसदी हिस्सा जिला प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें