दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के उसिया गांव स्थित एक बस्ती में विक्की राम (17) का शव रविवार की देर शाम फंदे से लटका मिला। पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि रामलाल राम ने तहरीर देकर जानकारी दी कि पत्नी के साथ मजदूरी करने गए थे। जब देर शाम घर लौटा तो पता चला कि गांव की लोग पुत्र को लेकर अस्पताल गए है। घर पहुंचने पर पता चला कि विक्की ने पंखे में मोफलर का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया था। पुत्र ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया है इस बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। घर में छोटी पुत्री केवल मौजूद थी। तीन पुत्र है, जिसमें मृतक दूसरे नंबर पर था। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।