फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्मित पुल का धंसा एप्रोच मार्ग दुर्घटना को दे रहा दावत

विज्ञापन
कठवामोड़ स्थित बेसो नदी पर बने नवनिर्मित पुल का धंसा एप्रोच मार्ग। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर-मुहम्मदाबाद मार्ग स्थित कठवामोड़ के बेसो नदी पर बने नवनिर्मित पुल के दोनों तरफ एप्रोच मार्ग कच्चा होने से मिट्टी जगह-जगह धंस गई है। इससे आवागमन करने वालों को हादसे का भय सताता है। स्थिति यह है पुल बने एक माह से अधिक दिन बीत गए, लेकिन अब तक एप्रोच मार्ग पिच नहीं हो सका है।
विज्ञापन

2016 में ओवरलोड वाहनों के आवागमन से कठवामोड़ पुल में दरारें आ गई थीं। प्रशासन ने तत्काल पुल पर आवागमन पूरी तरह रोक दिया था। पुल पर आवागमन रोके जाने से बलिया हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया था। मुहम्मदाबाद तथा कासिमाबाद तहसील के लोगों को जिला मुख्यालय तक आने-जाने में लंबी दूरी तय करना पड़ती थी। लोगों की समस्याओं को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पुल के ही बगल में पाइप डालकर अस्थायी पुल का निर्माण कर भारी वाहनों को भी गुजरने की सुविधा उपलब्ध करा दी गई थी, लेकिन वह बाढ़ के पानी में डूब जाता था। इसके बाद पुराने पुल को ध्वस्त कराने के साथ करीब 11 करोड़ की लागत से नवनिर्मित पुल का निर्माण कराया। करीब एक माह पूर्व बनकर तैयार पुल से आवागमन भी शुरू हो गया, लेकिन एप्रोच मार्ग कच्चा है। स्थिति यह है कि एप्रोच मार्ग की मिट्टी कई जगहों से धंसी हुई है। ऐसे में रात के समय इस नवनिर्मित पुल से आवागमन करना दुर्घटना को दावत दे रहा है।
कठवा मोड़ के बेसो नदी पर बने नवनिर्मित पुल का एप्रोच मार्ग धंसा होने से दुर्घटना की आशंका मंडरा रही है। अभी तक दोनों तरफ सड़क दुरुस्त नहीं किया गया है। आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।- ओमप्रकाश राय पप्पू
विज्ञापन

करीब एक माह से ऊपर हो गया, लेकिन पुल के दोनों तरफ एप्रोच मार्ग पिच नहीं हो सका है। मिट्टी डालकर छोड़ दिए जाने से बड़े वाहनों के दवाब से धंसा हुआ है। ऐसे में किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता है।- अनिल यादव
बेसो नदी पर बने नवनिर्मित पुल के एप्रोच मार्ग के लिए डाली गई मिट्टी जगह- जगह से धंसी हुई है। तीन पहिया वाहनों को आवागमन करने पर हादसे की आशंका मंडराती रहती है। मार्ग को जल्द से जल्द दुरुस्त न कराने पर कभी भी दुर्घटना हो सकती है।- रामबहादुर सिंह
एप्रोच मार्ग कच्चा होने से वाहनों के आवागन से धूल उड़ता रहता है। ऐसे में बाइक चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।- अरविंद कुमार सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें