फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीता काटकर एसपी ने निर्मित कक्ष का किया उद्घाटन

विज्ञापन
मरदह थाना परिसर में कक्ष का उद्घाटन करते पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह । - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
एसपी ने निर्मित कक्ष का किया उद्घाटन
विज्ञापन

मरदह। स्थानीय थाना परिसर में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कायाकल्प के तहत निर्मित थानाध्यक्ष कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही बैठक कर चुनाव संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

लंबे समय से थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक कक्ष की आवश्यकता थी। जिसे पूरा करने के लिए परिसर में मौजूद एक कक्ष का डिजिटल रूप से कायाकल्प करके उपयोगी बनाया गया। इसका फीता काटकर एसपी ने उद्घाटन किया। पुलिस अधीक्षक ने बैठक के दौरान कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को आसानी पूर्वक सुना और सुलझाया जाए, जिससे छोटी-छोटी घटनाओं पर अंकुश भी लगेगा। चुनाव संबंधित जानकारी लेते हुए असमाजिक तत्वों, हिस्ट्रीशीटरों, सक्रिय अपराधियों, टॉपटेन अपराधियों, गुंडा एक्ट एवं जिला बदर अपराधियों के घरों को प्रतिदिन चेक करने का निर्देश दिया, जिससे विधान सभा चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांति पूर्वक कराया जा सकें। इस मौके पर कासिमाबाद सीओ विजय आनंद शाही, थानाध्यक्ष राजकुमार यादव, उप निरीक्षक भूपेंद्र कुमार निषाद, नंदलाल मिश्र, मनोज मिश्रा, गुलाम हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें