फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मसाड़ी को हराकर सराय की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जमानिया क्षेत्र के ग्राम प्रहलादपुर में आयोजित पीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सराय और मसाड़ी की टीमों के बीच खेला गया। 12 ओवर के रोमांचक मुकाबले में मसाड़ी की टीम ने 12 ओवर में 79 रन बनाए, जबकि जवाब में खेलने उतरी सराय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 वें ओवर लक्ष्य हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मैदान पर मौजूद रहे। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुनीता सिंह रहीं।
उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच हैं। खेल से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ता है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष अवधेश सिंह, युवा भाजपा नेता अमित सिंह, अरविंद सिंह, भूपेंद्र सिंह, शिवजी सिंह, रविकांत सिंह, रणविजय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें