फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की एकता और अखंडता के लिए दी कुर्बानी

Sat, 31 Oct 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का शहादत दिवस शनिवार को मनाया गया। रोडवेज परिसर स्थित उनकी मूर्ति पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


अध्यक्षता कर रहे शहर कमेटी के अध्यक्ष शफीक अहमद ने इंदिरा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें देश का सफलतम प्रधानमंत्री और नेता बताया। कहा कि उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपनी कुर्बानी दे दी।

आतंकवाद की निंदा करते हुए कार्यकर्ताओं ने प्रण किया कि वह इसके खिलाफ कार्य करते रहेंगे। वरिष्ठ नेता डा. मारकंडेय सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया और देश से गरीबी मिटाने का नारा दिया। देश की जनता उनकी
विज्ञापन


कुर्बानी को हमेशा याद रखेगी। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, कुसुम तिवारी, मो. राशिद, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, आशुतोष गुप्त, जनक कुशवाहा, रामनगीना पांडेय, मिलिंद्र सिंह, अनुराग पांडेय, ऊषा चतुर्वेदी, विश्वनाथ

जायसवाल, समीउल्लाह खां, फैसल कमाल सिद्दीकी, बटुकनारायण मिश्र, अखिलेश राय, हामिद सिद्दीकी, हरवेंद्र यादव, अजय श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, परवेज अहमद खान आदि उपस्थित थे। युवा कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी

को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर अब्दुल राफेज्या, रत्नेश पांडेय, मंसूर आलम राईनी, ओमप्रकाश भारद्वाज, शबीउल हसन, चंदन गुप्ता, हफीज अंसारी, ओमप्रकाश यादव, मीनू यादव, संतोष आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें