फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बारिश में गेहूं के बोरों को तिरपाल से ढंका, फिर भी फर्श पर पानी में भीग गईं बोरियां

विज्ञापन
भदौरा क्रय केंद्र में आसमान के नीचे तिरपाल से आधा ढंका गेहूं का बोरे। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी है। वहीं, क्रय केंद्रों पर गेहूं के बचाव के इंतजाम नाकाफी हैं। सोमवार को हुई तेज बारिश से बचाव के लिए बोरों को तिरपाल से ढंक दिया गया था, लेकिन फर्श पर आसपास लगे पानी से जूट व प्लास्टिक की बोरियां नीचे से भींग गईं, इससे करीब 100 क्विंटल गेहूं खराब होने की आशंका बढ़ गई है। सेवराई: क्षेत्र के किसानों की गेहूं खरीद कर क्रय केंद्र के बाहर ही खुले में रखा गया है। सेवराई निवासी किसान कमलेश सिंह, भानू प्रताप सिंह, मुन्ना सिंह और प्रवीण यादव ने बताया कि गेहूं क्रय केंद्र के बाहर ही गेहूं की बोरियां रखी हैं। गोदाम न होने से गेहूं की बोरियां खुले आसमान के नीचे ही पड़ी हैं। बारिश से बचाव के लिए बोरियों के ऊपर से तिरपाल लगाकर ढंका तो गया है, लेकिन फर्श का पानी बोरी के नीचले हिस्से को भींगा रहा है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि अब तक क्रय केंद्र पर करीब 2000 क्विंटल गेंहू की खरीद हो चुकी है। मौसम की स्थिति यही रही और खरीदे गए गेहूं को गोदाम में नहीं रखा गया तो खराब होने की संभावना ज्यादा बढ़ गई है। किसान प्रवीण यादव ने बताया कि भदौरा ब्लाक स्थित गेहूं क्रय केंद्र से गेहूं गोदाम तक नहीं जाने से यहां अब जगह भी किल्लत बनती दिखाई पड़ रही है। क्रय केंद्र के एसएमआई मुहम्मद उम्मान ने बताया कि गेहूं की बोरियों को तिरपाल से ढंका गया है। गोदाम में रखवाने की प्रक्रिया चल रही है।
गंगौली : राजकीय गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों से खरीदा गया गेहूं खुले में सड़क किनारे रखा है। बारिश से बचाव के लिए सैकड़ों बोरी गेहूं प्लास्टिक से ढंका हुआ है। सोमवार देर शाम मौसम में अचानक बदलाव और आंधीऔर बारिश शुरू हो गई। क्रय केंद्र के गेट के पास भी दो दर्जन से अधिक बोरी खुले में रखे हैं। कासिमाबाद एसडीएम लोकेश कुमार ने बताया कि मौसम के मद्देनजर कर्मचारियों को अलर्ट किया गया है। क्रय केंद्र प्रभारियों को गेहूं को तत्काल तिरपाल से ढकने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें