रायफल क्लब सभागार में सम्मानित हुए शिक्षा मित्रों के साथ प्रदेश के पंचायती राजमंत्री ओमप्रकाश स
गाजीपुर। शिक्षामित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी के तहत 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने के निर्णय के क्रम में मंगलवार को रायफल क्लब सभागार में चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर और राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने उपस्थित शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय के चेक वितरित किए। बताया कि अप्रैल 2026 से शिक्षामित्रों को बढ़ा हुआ मानदेय मिलना शुरू हो जाएगा।
इस दौरान विधायक बेदी राम, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, सीडीओ संतोष कुमार वैश्य और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।