फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतका के परिजनों को चार-चार लाख मिलेगा मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पड़राव गांव में बिजली गिरने से एक किशोरी और एक युवती की मौत हो गई थी। दोनों के पीड़ित परिजनों को आपदा मुआवजा के तहत चार-चार लाख रुपये मिलेंगे। इसके लिए मुहम्मदाबाद एसडीएम ने लेखपालों को तत्काल रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इधर, हादसे के दूसरे दिन सोमवार को भी गांव में सन्नाटा पसरा रहा। पोस्टमार्टम के बाद दोनों का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

खेत से भूसा लाने गई प्रियंका और रेखा की बिजली गिरने से झुलसकर मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मृतका प्रियंका के पिता बाल्मीकि राजभर, मां घुरी देवी, भाई दीपक, रोशन, अंकित एवं बहन सोनम बिलखते-बिलखते अचेत हो जा रही थी। वहीं मृतका रेखा की मां इमरती देवी, बहन काजल, भाई अमित एवं रजनीश के रोने- बिलखने से सन्नाटा पसर गया था। इधर घटना के बाद देर रात पहुंचे मुहम्मदाबाद एसडीएम राजेश कुमार गुप्ता गांव पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। साथ ही पीड़ित दोनों परिवारों को चार-चार लाख रुपये आपदा मुआवजा सरकार द्वारा उपलब्ध कराने को कहा। इस संबंध में थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें