फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के हमीरपुर व पलिया गांव में शुक्रवार को ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया गया।
विज्ञापन

हमीरपुर गांव के चौपाल में 50 लोग पहुंचे। यहां आए चार मामले को ग्राम पंचायत अधिकारी धर्मेंद्र यादव ने मौके पर निस्तारण किया।
इसके अलावा मनरेगा के कार्यों, मजदूरी भुगतान, महिला सहेलियों, समूह गठन, बीओ, सीएलएफ, बीसी सखी, विद्युत सखी, लखपति महिला सहित अन्य किए गए कार्यों के निरीक्षण और उनके द्वारा किए गए सभी कार्यों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

साथ ही ग्राम पंचायत में रोशनी, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, जल निकासी, सड़क, लिंक रोड, विद्यालय भवन, विद्यालय संचालन, एमडीएम, सिंचाई व्यवस्था (नहर/नलकूप), संचारी रोग, टीकाकरण, चौपाल में राशन वितरण, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, हर घर में नल से जलापूर्ति, आंगनबाड़ी व एएनएम केंद्र का निरीक्षण, वृद्धावस्था, विधवा एवं विकलांग पेंशन व छात्रवृत्ति का भी फीडबैक लिया गया। पलिया गांव के चौपाल में 47 लोग पहुंचे। इसमें आए दो मामले का सचिव मदनमोहन गुप्ता ने समाधान करते हुए ग्रामीणों के साथ आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, कृषि और कृषि संरक्षण, प्राकृतिक और जैविक खेती और हर घर नल जैसी योजनाओं पर गहन चर्चा की।
विज्ञापन

इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रियंका यादव, मनोज कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें