फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट की परीक्षा में बैठेंगे 1673 परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट एवं कंपार्टमेंट की परीक्षा शनिवार को शहर के दो परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसमें कुल 1673 परीक्षार्थी भाग लेंगे। हाईस्कूल की परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 944 है जबकि इंटरमीडिएट में इनकी संख्या 729 है। इसके लिए जिले में राजकीय सिटी इंटर कालेज गाजीपुर और राजकीय बालिका इंटर काॅलेज गाजीपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। राजकीय सिटी इंटर कालेज गाजीपुर के प्रधानाचार्य दिनेश यादव ने बताया कि उनके केंद्र पर कुल 880 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल के 480 और इंटर के 400 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। यह दोनों पालियों में होगी और इसकी तैयारी पूरा कर ली गई है। दूसरा केंद्र राजकीय बालिका इंटर काॅलेज गाजीपुर है। इस केंद्र पर कुल 793 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे जिसमें हाईस्कूल के 464 और इंटर के 329 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल की परीक्षा सुबह की पाली में 8:15 से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली में 2 से 5:15 बजे तक इंटर की परीक्षा होगी। सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें