फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गांवों में चल रहे विकास कार्य बाधित नहीं होंगे, योजनाओं को मिलेगी गति

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। ब्लाॅक के सभागार में मंगलवार को ग्राम प्रधान संगठन की बैठक हुई। इस मौके पर ब्लाॅक अध्यक्ष राधेश्याम सिंह यादव ने कहा कि ग्राम पंचायतों में प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद गांवों के विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए वर्तमान प्रधानों को ही प्रशासक बनाए जाने का निर्णय सराहनीय है। इससे गांवों में चल रहे विकास कार्य बाधित नहीं होंगे और योजनाओं को गति मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानों को अपने ग्राम पंचायत में काम करने का अवसर दिया जा रहा है। इससे विकास कार्य और तेजी से किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने हम लोगों पर विश्वास किया है। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानों को उम्मीद थी कि कार्यकाल बढ़ाया जाएगा, लेकिन सरकार की ओर से प्रशासक बनाए जाने का प्रस्ताव भी सराहनीय और जनहित में है। इस मौके पर ग्राम प्रधान सर्वानंद सिंह, धर्मेंद्र यादव, अनिल यादव, सुदर्शन यादव, रमेश यादव, कल्पनाथ यादव, रामभुवन राम, मुकेश कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें