बेल्थरारोड। मोहम्मद शिवली फाउंडेशन रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट में उमेर इलेवन ने रोमांचक मैच में लीजेंड बेल्थरारोड को 6 विकेट से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए लीजेंड बेल्थरारोड ने निर्धारित ओवरों में 57 रन बनाए। जवाब में उतरे उमेर इलेवन के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और छह विकेट से जीत दर्ज की। पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। दो विकेट लेने वाले मोहम्मद फहीम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इन्हें प्रधान राम आशीष चौहान ने पुरस्कृत किया। बेल्थरारोड टीम के शानदार प्रदर्शन पर मंजूर आलम गुड्डू ने पुरस्कृत किया। शुभम मिश्रा, शारिक नोमानी कमेंटेटर रहे, जबकि शारिक अशरफ व नौशाद अहमद ने अंपायर की भूमिका निभाई। मौके पर गुलाम अनवर अन्नू, बाबर फरसाटारी, ए समद, रितेश देशमुख, अब्बास अशरफ आदि लोग मौजूद रहे।