फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय समय बीता पर नहीं बदल पाई पुरानी रेल लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
ताड़ीघाट-दिलदानगर ब्रांच लाइन पर सोनवल के पास करीब 2500 मीटर लाइन के डिस्मेंटलिंग और उच्चीकरण के लिए मेगा ब्लॉक के लिए निर्धारित 58 दिन की अवधि 21 जून को समाप्त हो गई। इसके बाद भी अभी तक कार्य पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में मेमू ट्रेन का परिचालन शुरू न होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि रेलवे के अधिकारियों ने यह कार्य अगले एक सप्ताह में पूरा कर लिए जाने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

यात्रियों ने बताया कि जिस धीमी गति से यह कार्य किया जा रहा है उससे नहीं लगता कि एक सप्ताह में यह कार्य पूरा हो सकेगा। धीमी गति से कार्य का ही नतीजा है कि 23 अप्रैल को मेगा ब्लाक होने के बाद 58 दिन की निर्धारित समयावधि भी बीत गई। लेकिन अभी भी पुरानी रेल लाइन को निकालकर उसका उच्चीकरण कर नई लाइन बिछाने, फ्लैश बट्ट रेल वेल्डिंग मशीन से ट्रैक को जोड़ने, नया स्लीपर लगाए जाने एवं गिट्टी डालने के बाद अभी इसकी मैनुअल पैकिंग की जा रही। जबकि ड्यूमेटिक प्लेसर पैकिंग मशीन से यह काम काफी पहले हो जाना चाहिए था। बताया कि डिस्मेंटलिंग एरिया में अभी भी पोर्टल कालम ओएचई मास्ट और वायर लगाने का कार्य पूरा नहीं किया जा सका है। मालूम हो कि ताड़ीघाट-मऊ नई रेल लाइन के विस्तारीकरण के तहत सोनवल के पास नया स्टेशन बन रहा है। इसके लिए पुरानी लाइन को डिस्मेंटलिंग कर नए लाइन के समान लेबलिंग के लिए बीते 23 अप्रैल से 21 जून तक मेगा ब्लाक की हरी झंडी पूर्व मध्य रेलवे दानापुर की तरफ से कार्यदायी संस्था को मिली थी। इस संबंध में आरवीएनएल के सीपीएम विकास चंद्रा ने बताया कि डिस्मेंटलिंग एरिया का अधिकांश काम हो चुका है। शेष अन्य कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें