फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तिहरे हत्याकांड के 25 हजार के इनामी ने कोर्ट में किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गहमर के खेलूराय पट्टी में करीब 23 दिन पूर्व हुए तिहरे हत्याकांड में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी लाखन उर्फ विकास सिंह ने शनिवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया। इधर, गिरफ्तारी के लिए लगी पुलिस और एसटीएफ को आरोपी चकमा देने में सफल रहा। मालूम हो कि बीते 24 दिसंबर की रात गहमर के खेलूराय पट्टी में हत्यारों ने बाबूराय पट्टी निवासी सौरभ सिंह, खेमनराय पट्टी निवासी विक्की सिंह और गोपाल राय पट्टी निवासी अंकित सिंह की निर्मम हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक विक्की सिंह के भाई विकास सिंह ने 14 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अब तक पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है।
विज्ञापन

इधर, पुलिस हत्या के मुख्य आरोपी अमित सिंह पर 50 हजार, हत्यारोपी लाखन उर्फ विकाश और अरविंद पर 25 - 25 हजार का इनाम घोषित किया था। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि हत्यारोपी और 25 हजार का इनामी लाखन सिंह ने न्यायालय में समर्पण किया है। उसे रिमांड पर लेने के लिए विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें