फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को जख्मी कर युवक ने चाकू मारकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के सकरा गांव में सोमवार की सुबह एक युवक ने एक विवाहिता को एकांत में पाकर उस पर हमला कर दिया। उसे जख्मी करने के बाद वह अपनी गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर खुद को जख्मी कर लिया। गंभीर स्थिति में युवक को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में युवक के पिता ने पांच नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

चर्चा इस बात की भी है कि युवक विवाहिता से एकतरफा प्रेम करता था। वह पूर्व में भी उससे मिलने की कोशिश कर चुका है, जिसमें युवक पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज है। यह मामला कोर्ट में लंबित चल रहा है। इसे खत्म करने के लिए युवक पक्ष से समझौता करने का लगातार दबाव बनाया जा रहा था।
सदर कोतवाली क्षेत्र के सकरा गांव निवासी एक विवाहिता की माने तो वह सोमवार की सुबह गांव के बाहर किसी काम से जा रही थी। इसी बीच रास्ते में मौजूद महेश बिंद (27) ने उसे रास्ते में ही रोका और उसके विरूद्ध फरवरी 2019 में दर्ज कराए गए छेड़खानी के मुकदमे के बारे में पूछताछ करने लगा और मुकदमा वापस लेने को कहा। इस पर विवाहिता ने इस संबंध में अपने पिता से बात करने को कहा तो युवक आक्रोशित हो उठा और उसे मारने-पीटने लगा। युवक के हमले से उसके हाथ और सिर पर चोट आई है। हमले के बाद विवाहिता शोर मचाने लगी। इसके बाद हमलावर ने खुद धारदार हथियार (बाका) से अपने गले पर वार कर अपने को घायल कर लिया और लहूलूहान होकर गिर पड़ा। घायल युवक के परिवारवालों के साथ ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। विवाहिता और युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। जबकि घायल विवाहिता को हिरासत में ले उससे पूछताछ की गई। इसके बाद इलाज के लिए भेज दिया गया। इस मामले मृतक के पिता कुबेर बिंद ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ सिटी ओजस्वी चावला ने बताया कि मामले की छानबीन के दौरान ग्रामीणों द्वारा यह बात प्रकाश में आई कि युवक और विवाहिता के बीच पहले से विवाद था। वह विवाहिता पर पहले जानलेवा हमला किया, फिर खुद धारदार हथियार से गले पर वार कर अपने को जख्मी कर लिया। कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्रा ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जाएगी। यदि घायल विवाहिता की तरफ से भी तहरीर मिलती है, तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उधर घटना को लेकर ग्रामीण तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें