फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनवल से सुगवलिया तक ढाई किमी रेल ट्रैक की दो फीट बढ़ेगी ऊंचाई

विज्ञापन
सोनवल के पास डिस्मेंटलिंग के तहत स्लीपर हटाते कर्मचारी। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
ताड़ीघाट-मऊ रेल परियोजना के तहत सोनवल से सुगवलिया के बीच रेलवे लाइन को ऊंचा किया जाएगा। इसको लेकर शनिवार से आरवीएनएल ने पुराने ट्रैक को उखाड़ना शुरू कर दिया है। इसको लेकर 21 जून तक ताड़ीघाट- दिलदारनगर मेमू पैसेंजर को बंद रखा गया है। इस रेल रूट पर 58 दिनों तक मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान सोनवल से सुगवलिया के बीच करीब ढाई किमी तक रेलवे लाइन पर नये सिरे से ट्रैक बिछाने से लेकर विद्युतीकृत पोलों की ऊंचाई बढ़ाने का काम होगा।
विज्ञापन

मेगा ब्लाक के बाद सोनवल के पास ब्रिज नंबर 11 (10+240) ब्रिज से लेवल क्रासिंग होते हुए 13 (7+950) नंम्बर पुलिया तक पुराने ट्रैक को उखाड़ा जाएगा। इस क्रम में शनिवार और रविवार के दौरान करीब तीन सौ मीटर तक रेल लाइन के ट्रैक को उखाड़ने का काम पूरा हो चुका है। इसके बाद क्रमवार स्लीपर, ब्लास्ट हटाने, मिट्टी भराई, लेवलिंग समेत अन्य कामों के बाद नए सीरे से स्लीपर बिछाने के बाद नया ट्रैक लगाया जाएगा। ये काम होने के बाद यहां ओएचई वायर हाईटेंशन विद्युत पोल तार को भी हटाकर उसकी ऊंचाई बढ़ाई जाएगी। इसके बाद इस सोनवल से सुगवलिया तक परियोजना का काम पूरा होगा। कार्यदायी संस्था की मानें तो करीब दो फीट रेलवे ट्रैक की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी।
वहीं, ताड़ीघाट मऊ रेल परियोजना के 14 किमी लंबे पहले चरण का 75 फीसदी काम हो चुका है। पहले चरण के लिए करीब 1200 करोड़ रुपये खर्च कर परियोजना को पूरा करना है। हालांकि ये पूरी परियोजना 1766 करोड़ है। जिसमें 51 किमी ताड़ीघाट मऊ रेल लाइन का काम होना है। परियोजना के अधीन 25-25 करोड़ की लागत से सोनवल और घाट पर स्टेशन का काम चल रहा है। जिसका 70 फीसदी काम हो चुका है।
विज्ञापन

ऐसे ही रेल सह रोड ब्रिज का 10 प्रतिशत काम बाकी है। गंगा नदी पर निर्धाणाधीन पुल करीब 420 करोड़ की लागत से निर्मित होना है। जो चौदह पीलरो पर टिका है और लंबाई 1050 मीटर व चौड़ाई 16 मीटर है। इसके 13 स्पैन में से 10 स्पैन के डैक स्कैब की ढलाई हो चुकी है। जबकि 8 स्पैन की फाइनल पेंटिंग भी हो चुकी है। अभी 29 पीलर पर गार्डर लांचिग व 45 वायडक पर ढलाई बाकी है।
वहीं सोनवल से मेदिनीपुर गंगा नदी से शहर की ओर रेल वायडक के 72 पीलरों में से 43 पर गार्डर लांचिंग काम हो चुका है। जबकि 27 वायडक पर ढलाई का काम हो चुका है ।
ब्लाक हट स्टेशन का होना है निर्माण
रजागंज के समीप दोनों तरफ से आने वाली विभिन्न ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए 25 करोड़ से ब्लाक हट स्टेशन का निर्माण के लिए डिजायन पर काम चल रहा है। वहीं, आरयूवी का निर्माण सुखदेवपुर चौराहे से शहर की तरफ जाने वाली रेल लाइन से गुजरेगी। यहां रेल वायडक के नीचे से आरयूवी का निर्माण प्रस्तावित है।
विज्ञापन

पुराने पटरियों को उखाड़ने का काम शुरू हो गया है। इसे निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाएगा।
- विकास चंद्रा, सीपीएम आरवीएनएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें