रुक-रुक कर मंगलवार को दिन भर हुई बारिश ने मुश्किल और बर्फीली हवाओं ने
ठिठुरन बढ़ा दी है। अधिकतम तापमान एक दिन में चार डिग्री गिरकर 18 और
न्यूनतम तापमान भी 12 से घटकर 10 डिग्री पर आ गया। मंगलवार को पूरे दिन
रह-रह कर बूंदाबांदी होती रही। इससे सड़कों पर फिसलन हो गई है।
अचानक शुरू
शीतलहर के चलते जिले में ठंड से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि जिला प्रशासन
ने आठवीं तक के स्कूलों को 21 जनवरी तक बंद कर दिए हैं। बादल, बारिश
और शीतलहर के चलते लोग दिन भर घरों में दुबके रहे। सर्द हवाएं चलने से बढ़ी
ठंड से निपटने के लिए लोग हीटर का सहारा लेने लगे हैं। अचानक लोड बढ़ने से
मंगलवार को बिजली भी बार-बार ट्रिप करती रही।
सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
बारिश से सड़कों पर कीचड़ और फिसलन हो गई है। सिटी स्टेशन, लंका बस
स्टैंड, रोडवेज, जिला अस्पताल के पास लोग अलाव तापते नजर आए। पश्चिमी
विक्षोभ के चलते अचानक मौसम के तेवर बदल गया है। मौसम विज्ञानियों के
मुताबिक अभी दो दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा।