फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: व्हाटसअप ग्रुप बनाकर लीक हुआ था पर्चा तो कहीं पंचायत भवन हल हो रही थी कापियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नकल के लिए जनपद चर्चित रहा है। यहां पहले व्हाटसअप ग्रुप बनाकर पर्चा लीक कराने तो कहीं पंचायत भवन में उत्तर पुस्तिका लिखने का मामला सामने आया चुका है। इस तरह कई विद्यालयों में सामूहिक नकल भी कराकर शिक्षा माफियाओं ने दाग लगाया है। हालांकि अब इसे लेकर काफी सख्ती बरती जा रही है। नकल माफिया एसटीएफ की रडार पर है। यही नहीं, 218 परीक्षा केंद्रों पर में परीक्षा केंद्रों में 106 पर होगी विशेष नजर रखी जाएगी। इसमें भी 88 केंद्र जहां संवेदनशील हैं वहीं 18 अति संवेदनशील की श्रेणी में हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को 22 फरवरी से शुरू हो रही है। इस वर्ष एक लाख 49 हजार 174 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के 74313 और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की संख्या 74861 है। नकलविहीन संपन्न कराने के लिए 218 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां निगरानी के लिए 34 सेक्टर, 10 जोनल और 10 सदल दल लगाए गए हैं। हालांकि ये संख्या बढ़ भी सकती है। साथ ही एसटीएफ की वाराणसी टीम भी निगरानी के लिए लगी है। पूर्व के वर्षों की घटनाओं को लेकर सतर्क शिक्षा विभाग ने इस बार बनाए गए परीक्षा केंद्रों में 88 केंद्रों को संवेदनशील और 18 को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा है। साथ ही परीक्षा के दौरान कैसे नकल रोका जाए के लिए संबंधित को प्रशिक्षण देने के बाद उनके परीक्षा भी लिया है। यही नहीं, सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सही हैं, डेस्क-बेंच आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई गई है का हलफनामा भी ले लिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि बताया कि 218 परीक्षा केंद्रों में 88 केंद्र जहां संवेदनशील हैं और 18 अति संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं। यहां हमारी विशेष नजर रहेगी।
20 फरवरी 2020-भुड़कुड़ा थाना के जयनाथ इंटर कॉलेज खेमपुर जखनिया में भौतिक विज्ञान का पेपर सॉल्वर से हल कराने के मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी। जांच में यह बात सामने आया कि व्हाटसअप ग्रुप बनाकर इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान विषय में साल्वरों के माध्यम से सामूहिक नकल कराया। इस कालेज को भी आजीवन के डिबार कर दिया गया।
विज्ञापन

दो मार्च 2019 -मरदह थाना के मां देइया इंटर कॉलेज हरिकरनपुर बिजौरा में इंटरमीडिएट के अंग्रेजी का पेपर सॉल्वर से हल कराने के मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी। जांच में यह बात सामने आया कि अवैध वसूली करके साल्वरों के माध्यम से सामूहिक नकल कराया गया था। हालांकि इस कालेज को भी आजीवन के लिए डिबार कर दिया गया।
16 फरवरी 2019 -खानपुर थाना के आदर्श किसान इंटर कॉलेज दाऊदपुर मड़िहा में हाईस्कूल के गणित के पेपर में सामूहिक नकल के मामले में 15 आरोपियों की गिरफ्तारी। जांच में सामने आया कि अवैध वसूली करके उत्तर पुुस्तिकाओं को परीक्षा केंद्र के बाहर लिखवाकर हाईस्कूल के गणित विषय में सामूहिक नकल कराया गया था। इस कालेज को आजीवन के लिए डिबार कर दिया गया है।
इन कालेजों में मिले थे फर्जी परीक्षार्थी
जनता इंटर कॉलेज तियरी जमानिया, बाबा धर्मदेव इंटर कालेज धुआर्जुन, राम मूरत मुन्ना आदर्श ग्रामीण इंटर कालेज तलवल, हकीम मेमोरियल इंटर कालेज गोराबाजार, डीएसवाई इंटर कालेज मीरा रेहटी, महंथ राम बरन दास इंटर कालेज तिरछी, जेएमडी इंटर कालेज रेहटी मालीपुर में फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए थे। ऐसे में इन विद्यालयों को तीन-तीन वर्ष के लिए डिबार कर दिया गया है।
इन विद्यालयों में अनुसूचित साधन का प्रयोग करते पकड़ाए थे परीक्षार्थी
माता शारदा कौशिल्या उ.मा. विद्यालय तिलाड़ी अविसहन, आदर्श उ.मा. विद्यालय धमौल, सूरज इंटर कालेज लौलेहरा रामपुर, जय मां काली माया रामाद्दीन इंटर कालेज उचौर सदर, माता भगवती इंटर कालेज सुलेमापुर में अनुसूचित साधन का प्रयोग करते परीक्षार्थियों को पकड़ा गया था, जिसके चलते इन विद्यालयों को भी 2026 तक परीक्षा केंद्र न बनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें