फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: वादकारी का हित करना बार-बेंच का पहला कर्तव्य

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय परिसर में बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने सिविल बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई।
विज्ञापन

समारोह में प्रेमप्रकाश राय अध्यक्ष, प्रमोद कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष, बृजेश राम कनिष्ठ उपाध्यक्ष, देवानंद भारती महासचिव एवं कोषाध्यक्ष जयशंकर सिंह यादव ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि बेंच और बार का प्रथम कर्तव्य वादकारी का हित करना है। अधिवक्ता ऐसी नीति बनाएं, जिनसे वादकारी का फायदा हो। सिविल जज सीनियर डिवीजन के न्यायालय से जुड़ी पुरानी मांग के संबंध में उन्होंने कहा कि आप सभी प्रयास करें कि मैं भी उच्च न्यायालय को लिखूंगा कि नए भवन में जाने के बाद पुराने न्यायालय का भवन जो खाली हो रहा है, उसमें सिविल जज सीनियर डिवीजन की स्थापना की जाए। समारोह में विशिष्ट अतिथि प्रथम अपर जिला जज शक्ति सिंह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी स्वप्न आनंद, सिविल जज जूनियर डिवीजन हरेंद्र सिंह, फरहान, अभिषेक सिंह, उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक, सीओ शेखर सेंगर, समाज सेविका मीरा राय, चंद्रप्रकाश राय, सुभाषचंद्र सिंह यादव, संतोष श्रीवास्तव, राधेश्याम राय, शिवकुमार राय आदि मौजूद थे। अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष प्रभुनाथ राम एवं संचालन सत्येंद्र नाथ राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें