फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की मड़ाई कर घर आ रहे किसान को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव में सोमवार की रात गेहूं की मड़ाई कर घर वापस आ रहे रविंद्र सिंह यादव को पड़ोस के एक युवक ने चार मित्रों के साथ मिलकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर जब- तक पास-पड़ोस के लोग पहुंचते वह फरार हो गए। तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्जकर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

पीड़ित रविंद्र यादव ने बताया कि देर रात करीब 11.30 बजे वह खेत में गेहूं की मड़ाई कर घर वापस आ रहा था। घर से करीब 200 मीटर पहले पड़ोस का ही एक युवक अपने चार साथियों के साथ घात लगाकर बैठा था। सभी ने एक साथ लाठी डंडा से हमला कर दिया। बताया कि एक ने तमंचा लिया था और उसने उसकी मुठिया से सिर पर वारकर घायल कर दिया। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को देने के साथ ही उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। थानाध्यक्ष घनानंद त्रिपाठी ने बताया मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें