गाजीपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय विद्यालयों में आयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परीक्षाएं 22 से शुरू होंगी और 27 मार्च को समाप्त होगी। परीक्षाफल 31 मार्च को घोषित किया जाएगा।
जिले में कुल 2269 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 1468 प्राथमिक, 352 उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों की संख्या 449 है। इनमें करीब तीन लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव ने प्रदेश के सभी जिलों के बेसिक शिक्षाधिकारियों को सभी परिषदीय स्कूलों में प्रश्न पत्रों का 21 मार्च तक हर हाल में वितरण करा लेने का निर्देश दिया है। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अनुपम गुप्ता ने बताया कि 27 मार्च को परीक्षा समाप्त होने के बाद 28, 29 और 30 मार्च को उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य एवं परीक्षा फल तैयार किया जाएगा। बच्चों को परीक्षाफल का वितरण 31 मार्च को किया जाएगा।