फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव परिणाम ने बढ़ाई भाजपा के दिग्गजों की धुकधुकी..

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के नतीजों ने जिले के भाजपा के दिग्गजों की धुकधुकी बढ़ा दी है। जिनके क्षेत्र में पार्टी का प्रदर्शन बेहतर नहीं था। उनको यह उम्मीद नहीं थी कि पार्टी के प्रत्याशियों को इस तरह की हार का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

जिले में विधानसभा की सात सीटों के लिए बीते सात मार्च को मतदान कराया गया था। इस चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए पार्टी के दिग्गज नेताओं ने दिन-रात पसीना बहाया था। पार्टी प्रत्याशियों की फिजां बनाने के लिए राष्ट्रीय एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में जनसभा की थी। अब विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। किसी भी विधानसभा में पार्टी को कामयाबी नहीं मिलने से नेताओं में हड़कंप मची हुई है। जबकि वर्ष 2017 के चुनाव में पार्टी को तीन सीटों पर जीत मिली थी। उस दौरान भाजपा से गठबंधन किए सुभासपा को दो सीट जहूराबाद एवं जखनिया में जीत हासिल हुई थी। इस बार सुभासपा ने सपा से गठबंधन कर जहूराबाद एवं जखनिया दोनों सीटों पर फिर से परचम लहराया है। जबकि भाजपा को तीनों सीटों पर पराजय का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें