फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फरियादी ने सीआरओ पर थप्पड़ मारने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिलाधिकारी कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान एक फरियादी ने सीआरओ आयुष चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए। आरोप है कि उन्होंने फरियादी को थप्पड़ जड़ दिया। इसे लेकर फरियादी के पक्ष के लोगों ने डीएम चैंबर के सामने हंगामा भी किया। हालांकि सीआरओ ने थप्पड़ मारने जैसी किसी भी घटना से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मरदह थानाक्षेत्र के नसरुद्दीनपुर गांव निवासी राम अवध का अपने भाई सीताराम यादव से जमीन को लेकर चकबंदी में काफी दिनों से विभाग चल रहा है। पूर्व में इस मामले में ुछ ऑर्डर भी हुआ है।
इसी को लेकर दोनों पक्षों के लोग डीएम कार्यालय में आए थे। जहां डीएम अविनाश कुमार की अनुपस्थिति में अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व आयुष चौधरी मौजूद थे, जिनके पास डीडीसी चकबंदी का भी चार्ज है।
विज्ञापन

फरियादी ऋषिकेश यादव और उनकी बहन प्रियंका यादव का आरोप है कि पट्टीदार ने सीआरओ को बताया कि सर यह वही है, जिसने पिछले दिनों आपका वीडियो बनाया था। आरोप है कि इतना सुनते ही सीआरओ तत्काल पीड़ितों का मोबाइल मांगने लगे और न देने पर खुद अपनी कुर्सी से खड़े होकर युवक को थप्पड़ जड़ दिया।
थप्पड़ मारने के बाद उनके साथ चलने वाले सुरक्षाकर्मी भी सक्रिय हो गए और उन सभी को खींचकर किनारे ले जाकर पुलिस के हवाले करने की बात कहने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर सदर एसडीएम मनोज कुमार पाठक भी मौके पर पहुंचे और वह किसी तरह मामले को सलटाकर पीड़ितों को उनके घर भेजा।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि थप्पड़ मारने जैसी कोई जानकारी मुझे नहीं है। हंगामा कर रहे लोगों से दस्तावेज मांगा तो उन्होंने कल दिखाने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें