गाजीपुर। जिले में फाॅल्ट और शटडाउन के नाम पर जमकर बिजली कटौती हो रही है। बिजली की आंख मिचौली के कारण लोगों की रात की नींद खराब हो जा रही है। मध्य रात्रि में लोग छतों पर टहलते और बिस्तर लगाते नजर आते हैं। मंगलवार की रात शहर में जमकर बिजली कटौती हुई।
इससे शहर वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वजह एक तरफ बिजली की जमकर कटौती हुई तो दूसरी ओर मच्छरों के डंक से परेशान हो गए। बड़ी बाग इलाके में शाम छह बजे लाइट गुल हो गई थी। पीर नगर फीडर से आपूर्ति 6:20 बजे से लेकर 6:40 बजे तक 7:21 बजे और 8:41 बजे शटडाउन लेना पड़ा। इस दौरान केबिल में आग लगने और फ्यूज जल जाने की वजह लाइट गुल रही।
33 केवी मेन सप्लाई से 8.55 बजे शट डाउन लिया गया। इस दौरान भी गुल रही। बताया जा रहा है कि इस दौरान फ्यूज जल गया। प्रकाश नगर उप केंद्र से जुड़े बड़ी बाग फीडर से शाम चार बजे ही बिजली ट्रिप कर गई। जबकि रात 11 बजे मेन सप्लाई बंद रहा। इससे पुलिस लाइन नंबर एक और दो की सप्लाई बंद रही।
वहीं बड़ी बाग, लाल दरवाजा फीडर की भी बिजली शार्ट और शट डाउन के नाम पर गुल रही। मछली बाजार की भी बिजली 6.15 बजे गुल रही। लोटन इमली पावर हाउस की उर्दू बाजार, सब्जी मंडीस टाइन हाल की बिजली आपूर्ति ठप रही।
सत्यदेव डिग्री कॉलेज की तरफ तार टूटने के कारण पूर्वीं फीडर की लाइट बंद कर दी गई थी, जो आधे घंटे बाद चालू हुआ। रौजा फीडर नंबर तीन की लाइट काफी समय के लिए गुल रही।
शास्त्री नगर चौराहे, पीर नगर, कचहरी फीडर की लाइट कटी रही। वहीं, तुलसी सागर की लाइट गुल रही। ददरी घाट की लाइट एक फेस ही गुल रही। रात नवापुरा कचहरी 11.20 बजे गुल रही।