फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझमें है दम, नहीं किसी से कम प्रतियोगिता से होगा छात्राओं की दक्षता का आंकलन .

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में पढ़ रहीं बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में उनकी दक्षता का आंकलन करने के लिए प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। ‘मुझमें है दम, नहीं किसी से कम’ प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय एवं संकुल स्तर पर होगा। इसमें सफलता पाने वाली छात्राओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन

समाज में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के चलते बालिकाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। इन परिस्थितियों को देखते हुए बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी को ध्यान में रखते हुए उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अक्तूबर से जिले के उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा के अनुदेशकों की तरफ से बालिकाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रत्येक विद्यालय में सभी बालिकाओं की आत्मरक्षा प्रशिक्षण की तकनीक का आकलन करने के लिए मुझमें है दम, नहीं किसी से कम प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान पाने वाली बालिकाएं संकुल स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभा एवं क्षमता का जौहर दिखाएंगी। इसके साथ ही बालिकाओं द्वारा विषम परिस्थितियों में आत्मरक्षा की तकनीक पर आधारित बुकलेट के माध्यम से उनको जागरूक किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर बुकलेट की सौ प्रतियां प्रिंट कराते हुए दस बुकलेट विद्यालय में सुरक्षित रखी जाएगी जबकि 90 प्रतियां बालिकाओं में वितरित की जाएंगी ताकि बालिकाएं आत्मरक्षा के लिए उपायों को आसानी से सीख सकें। छात्राओं को अपनी आत्मरक्षा की किट स्वयं बनाने के टिप्स भी होंगे ताकि जरूरत पड़ने पर वह उनका प्रयोग कर सकें।
0 कोट
रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण से संबंधित तकनीक पर आधारित मुझमें है दम, नहीं किसी से कम प्रतियोगिता विद्यालय एवं संकुल स्तर पर आयोजित की जा रही है। इसके लिए प्रति विद्यालय की दर से धनराशि आवंटित की गई है।- हरिश्चंद्र यादव, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें