फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सीमा पाठक और सदस्य देवाशीष ने मंगलवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

महिला बंदियों के साथ रह रहे पांच वर्ष तक के बच्चों से मिलकर उनके स्वाथ्य, शिक्षा और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।
जिला कारागार प्रशासन की ओर से बताया गया कि वर्तमान में पांच वर्ष तक के कुल छह बच्चे अपने अभिभावकों के साथ जिला कारागार में रह रहे हैं, जिन्हें स्वास्थ्य और पोषण संबंधित सभी प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन

बच्चों के शिक्षण कार्य के संबंध में पूछने पर जेलर सुनील दत्त मिश्रा ने बताया कि बच्चों को स्कूल से जोड़ने के निर्देश मिले हैं। जल्द ही बच्चों को विद्यालय एवं आगनबाड़ी केंद्र से जोड़ा जाएगा। कुछ तकनीकी और व्यावहारिक दिक्कतें आ रही हैं, जिन्हें जल्द ही दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

समय-समय पर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण होता रहता है। इस मौके पर जेलर सुनील दत्त मिश्रा, डिप्टी जेलर रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें