फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: निगम कर्मियों के घर स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शासन का निर्देश आने के बाद बिजली कर्मियों के यहां स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। शासन की ओर से निर्देश दिया गया है कि उपभोक्ताओं के साथ ही बिजली निगम कर्मियों के आवास पर भी स्मार्ट मीटर लगाया जाए। अब तक जनपद में 55 बिजली कर्मियों के यहां स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य हो चुका है।
विज्ञापन

जनपद में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य आंध्र प्रदेश की कंपनी जीएमआर को दी गई है। इसको लेकर जीएमआर कंपनी व बिजली निगम से अनुबंध हुआ है। तीन वर्षों में 5.31 लाख उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अब जिले में कुल 22 हजार स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। इसी क्रम में बिजली निगम कर्मियों के यहां भी स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य चल रहा है। जनपद में कुल 350 बिजली निगम के अभियंता व कर्मी हैं। आम उपभोक्ताओं की तरह बिजली निगम के अभियंताओं व कर्मियों के आवास पर भी जीएमआर कंपनी स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य कर रही है। सबसे पहले जनपद के नगरीय निकायों, बाजारों व सरकारी कॉलोनियों में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य वरीयता के आधार पर किया जा रहा है। जनपद में स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य में 30 टीमों को लगाया गया है। प्रत्येक टीम में दो सदस्य कार्यरत हैं। हर टीम में एक टेक्नीशियन व एक हेल्पर शामिल है। घरों, प्रतिष्ठानों के अलावा ट्रांसफार्मर व फीडरों पर भी स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें