फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बीएसए ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमापार। शिक्षा क्षेत्र सादात के प्राथमिक विद्यालय मखदुमपुर में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. उपासना रानी वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा 11 बच्चों का नवीन नामांकन भी किया गया। वहीं नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को पुस्तक, कापी, पेंसिल और चॉकलेट देकर प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो रैली निकालकर अधिकाधिक नामांकन और बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया गया।
मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि उपासना रानी वर्मा और विशिष्ट अतिथि बीईओ सादात सीता राम यादव ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक रामउग्रह यादव, रमाशंकर सिंह, राजेश यादव, संजय कश्यप, आशीष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें