फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक ने रस्सी के फंदे पर झूलकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरनो। थाना क्षेत्र के दिदोहर गांव में शुक्रवार की रात इकलौते पुत्र ने रस्सी के फंदा झूलकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना के बाद से परिजनों के रोने- बिलखने से मातमी सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

गांव निवासी हिमांशु राजभर (12) देर शाम खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह वह कमरे से बाहर नहीं आया। इस पर परिवार के लोग जब वहां पहुंचे तो खिड़की में लगे रस्सी के फंदे से लटकता बालक का शव देख बिलखने लगे। आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाने के साथ कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि घटना की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालक ने किन कारणों से ऐसा कदम उठाया है। इसको लेकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें