मरदह। थाना क्षेत्र के कंसहरी भवानीपुर गांव के पास एक चाय की दुकान पर दस दिन पूर्व ताला बंद बक्से में एक महिला का शव मिला था। मंगलवार को मृतका का शिनाख्त मऊ जनपद के सरायालखंसी थाना क्षेत्र के देवपरवा नंदू पोखरा गांव निवासी के रूप में हुई। ऐसे में अब पुलिस हत्यारोपियों को चिन्हित कर घटना का पर्दाफाश करने में जुट गई है।
मालूम हो कि वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग- 24 स्थित कंसहरी भवानीपुर गांव के पास चाय के दुकान पर बीते 31 मार्च की देर रात ताला बंद बक्से में हत्या कर रखे गए 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला था। मोर्चरी हाउस में शव के 72 घंटे रखने के बाद भी शिनाख्त न होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार करा दिया था। दसवें दिन पति मुन्ना यादव ने मृतका की शिनाख्त की को मऊ जिला के सरायालखंसी थाना क्षेत्र के देवपरवा नन्दू पोखरा गांव निवासी शीला यादव के रूप में की। मृतका के दाहिने हाथ पर मुन्ना-शीला का टैटू लिखा हुआ था। शीला मुन्ना नाम के आधार पर पुलिस पहचान के जुटी हुई थी। महिला की शिनाख्त होने के बाद हत्यारों की गिरफ्तारी कर मामले के पर्दाफाश के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय ने बताया की महिला के पति मुन्ना यादव ने मृतका की शिनाख्त की है। पुलिस मामले के तह तक जाने के प्रयास में है, शीघ्र ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।