फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशाएं स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ : सीएमओ

Sun, 23 Aug 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ है। इनका कार्य ग्रामीण क्षेत्र में  रहने वाले लोगों तक सरकार की योजना के तहत चिकित्सीय सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। यह बातें रविवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में आयोजित आशा दिवस  सम्मेलन में मुख्य चिकित्साधिकरी डा. एमपी सिंह ने कहीं।
विज्ञापन


 कार्यक्रम  का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पंचरत्नी देवी ने दीप  प्रज्जवलित कर किया। अपने संबोधन में कहा कि जिले के ग्रामीण  क्षेत्र में रहने वाले लोगों तक चिकित्सा क्षेत्र में सरकार की ओर से चलाई  योजनाओं का लाभ पहुंचाने में आशाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। विशिष्ट अतिथि  पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने आशाओं के समस्या के समाधान के लिए महिला  हेल्पलाइन की चर्चा की।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एके जायसवाल ने कहा कि  एनएचएम के द्वारा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर पूरे देश में एक लाख पर 212 है जबकि प्रदेश में दोनों का औसत दर 280 को कम करने के लिए शासन की ओर  से आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने मातृ मृत्यु, जननी सुरक्षा योजना  सहित संचालित कई योजनाओं में नवीनीकरण की जानकारी भी दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी जिलाधिकारी मुरलीधर मिश्र ने की। इस मौके पर अमित  राय, राघवेंद्र शेखर सिंह, अभय कुमार, अशोक पांडेय, शिवकुमार,कमल, नारायण  राय एवं आशाएं, एएनएम, स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक, प्रभारी चिकित्साधिकारी,  बीपीपी, बीसीपीएम, एचईओ, एआरओ, लिपिक आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें