फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हमलावरों ने दुकानदार की पुत्री का बाल खींचकर सड़क पर घसीटा, तोड़ा हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के चौहान बाजार में शुक्रवार को पुराने भूमि विवाद को लेकर लाठी-डंडे से हमलावरों ने एक मकान और दुकान पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने कोल्ड ड्रिंक और मेडिकल की दुकान से सामान बाहर फेंकने के साथ जमकर तोड़फोड़ मचाया। दुकानदार की पुत्री का बाल खींचकर सड़क पर घसीटने के साथ ईंट से मार कर हाथ तोड़ दिया। वहीं दुकानदार के पुत्र का सिर फट गया। जबकि बीच-बचाव करने आए डाक्टर सहित दो लोगों को भी पीटकर घायल कर दिया। इस बवाल के चलते करीब एक घंटे तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सूचना के एक घंटे बाद पुलिस की डायल 112 टीम पहुंची। आरोप लगाया कि तत्काल कार्रवाई करने के बजाए पुलिस हीलाहवाली करती रही।
विज्ञापन

लंबे समय से सुरेंद्र चौहान और सुुभाष यादव के बीच भूमि विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। ग्रामीणों ने बताया कि सुरेंद्र चौहान भूमि पर मकान बनाकर रहते हैं और कुछ रूम भाड़े पर दिए हैं। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे सुरेंद्र चौहान ने बताया कि दोपहर 12 बजे सुभाष यादव के साथ लाठी-डंडे से लैस होकर हमलावर पहुंचे और कोल्ड ड्रिंक एवं मेडिकल की दुकान का सामान उठाकर फेंकने लगे। बीच-बचाव करने पहुंची महिलाओं को हमलावरों ने सड़क पर घसीटते हुए जमकर पीटा। घटना में जहां संजना का हाथ टूट गया, वहीं कृष्ण का सिर फट गया। भाड़ा के मकान में रह रहे डॉक्टर मृत्युंजय चौहान और अजीत मौर्य भी घायल हो गए। बाजार के लोगों ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने पुलिस की मिलीभगत के बाद घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि नामांकन ड्यूटी लगी है। थाने पहुंचने के बाद तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें