नगर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में शुक्रवार को पशुपालक किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आयोजित शिविर में दस पशुपालकों ने आवेदन किया। बैंक में सुबह से ही लेनदेन करने वाले ग्राहकों की भीड़ रही।
प्रभारी पशु चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि 15 फरवरी 2022 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें पशुपालन घटक में पशुपालकों का किसान क्रेडिट कार्ड बनाया जाना है। योजना में कोई भी पात्र पशुपालक लाभ ले सकते हैं। पहले दिन 10 पशुपालकों ने किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए इच्छा जताई है जिसके सापेक्ष कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर बैंक फार्म नही लेता है अथवा किसी भी प्रकार का फार्म जमा करने में आनाकानी करता है तो इसकी सूचना दें ताकि उच्चाधिकारियों को इससे अवगत कराया जा सके। उन्होंने अपील किया कि आवेदन के लिए आधार पैनकार्ड फोटो निर्वाचन कार्ड राशन कार्ड आदि लेकर ही संपर्क करें।