फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: तेजस्वी यादव ने नए कृषि कानून को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बोले- ये है कृषि क्षेत्र के निजीकरण की साजिश 

Thu, 03 Dec 2020 12:29 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

पूर्व डिप्टी सीएम एवं बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नए कानून बनाकर सरकार कृषि क्षेत्र के निजीकरण की साजिश रच रही है। अब किसानों की आय कैसे दोगुनी की जाए इस पर विचार करने की जरूरत है। बिहार में किसानों की मंडी समाप्त कर दी गई है। कृषि क्षेत्र के निजीकरण से किसानों का शोषण होगा। वे बुधवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। 

विज्ञापन


इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि नए कृषि कानूनों को थोपा जा रहा है। केंद्र सरकार कृषि क्षेत्र के निजीकरण की जमीन तैयार कर रही है। सरकार की चाल को देश के किसान समझ रहे हैं। यही कारण है कि टिकरी बार्डर, सिंधु बार्डर समेत देश के कोने-कोने में किसान आंदोलित हैं। हर तरफ नए कानूनों का विरोध किया जा रहा है।

 

विज्ञापन

कहा कि सरकार पहले किसानों को लाभ पहुुंचाने उनकी आय दो गुना करने की बात कर रही थी। अब किसानों के अधिकारों का हनन कर रही है। नया कानून लाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। अनाज मंडियों तक नहीं पहुंच रहा है। जबरदस्ती थोपे गए कानून से विशेष लोगों को जरूर फायदा पहुंच रहा है।

कहा कि बिहार में सिंचाई एक बड़ा मसला है। अब किसानों का शोषण शुरू हो गया है। सड़क पर प्रदर्शन जारी है। अभी आगे क्या-क्या होगा यह देखना बाकी है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जंगीपुर विधायक डा. वीरेंद्र यादव, सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, अनिल यादव, दिनेश सिंह यादव व चंद्रिका यादव आदि उपस्थित रहे। इसके बाद बिहार विस के विरोधी दल के नेता का काफिला शहर के तुलसी सागर स्थित गहमर कुंज से रवाना वापस पटना के लिए रवाना हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें