फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बाइक की टक्कर में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे में हुई मौत-------मृतक गोविंद राजभर की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
गंगौली। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के धरवार कला में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस लेन के पास बुधवार देर शाम दो बाइकों की टक्कर में घायल 17 वर्षीय गोविंद राजभर की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया है। पूर्व ग्राम प्रधान शिवमुनि राजभर ने बताया कि बरेसर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी कपिल देव राजभर का छोटा पुत्र गोविंद राजभर बुधवार देर शाम बाइक से कासिमाबाद की ओर जा रहा था। जहां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर उसकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर में घायल हुए थे। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना में घायल किशोर की मौत की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दो भाइयों में सबसे छोटा था गोविंद
पूर्व ग्राम प्रधान शिवमुनि राजभर ने बताया कि गोविंद दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई अरविंद राजभर विदेश में रहता है, जबकि बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। किशोर की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें